जमशेदपुर।
कोल्हान प्रमंडल में चल रहे भाजपा के कलस्टर वार कार्यक्रम के मद्देनजर आज चाईबासा के फुटबॉल मैदान में विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा राज्य के मनोहर लाल खट्टर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे,भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का चाईबासा के परिसदन में स्वागत किया साथ ही आयोजित कार्यक्रम में भी मंच पर आशीष लिया,जमशेदपुर महानगर से भारतीय जनता युवा मोर्चा के लगभग 1500 कार्यकर्ताओ ने उक्त कार्यक्रम में अपने अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में हिस्सा लिया,जमशेदपुर और चाईबासा लोकसभा के सभी मंडलो के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उक्त कार्यक्रम में हिस्सा लिया।




