जमशेदपुर, हरहर महादेव सेवा संघ ने सेवा,समर्पण एवं संस्कृति की वाहक के रूप में अनवरत 20 वें वर्ष में बाबा भोले नाथ के प्रति अपनी श्रद्धा का कार्यक्रम इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया।हर वर्ष की भांति चौथे सावन की सोमवारी को साकची स्थित हर हर महादेव सेवा संघ के कार्यालय में आयोजित भक्ति संगीत संध्या कार्यक्रम की प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु भोले नाथ के प्रति संस्था के तमाम सदस्यों ने अपनी श्रद्धा अर्पित की।
ज्ञात हो कि झाड़खंड के अंदर भक्तिमय कार्यक्रमों में अग्रणी स्थान रखने वाला एवं देश के सभी बड़े कलाकारों के लिए ये एक अवसर के रूप में पहचान बना चुका कार्यक्रम आज सोशल मीडिया के माध्यम से डिजिटल रूप में ही हज़ारों लोगों तक पहुँच पा रहा हैं। ज्ञात हो कि विगत वर्ष भी कोरोना के प्रभाव के कारण ये कार्यक्रम कई मायनों में सीमित ही नहीं हो गया था अपितु सोशल मीडिया के माध्यम से ही लोक कलाकारों द्वारा लोगों तक पहुँच पाया था । जिसमें सीधे सीधे जुड़कर मालिनी अवस्थी, मनोज तिवारी, लख्खा सिंह, कल्पना पटवारी जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी थी। कोरोना प्रोटोकाल के कारण इस वर्ष भी कुछ इसी तरह का कार्यक्रम करने को संस्था मजबूर हैं ।कृष्णमूर्ति एवं उनकी टीम ने आज अपने कार्यक्रम के द्वारा नगर वासियों को एकबार फिर भक्ति में सराबोर होने का अवसर दिया।
हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक श्री अमरप्रीत सिंह ‘”काले” ने बताया कि भोले बाबा को समर्पित ये कार्यक्रम हमारे लिए ऊर्जा एवं अनवरत सेवा का प्रेरणा स्रोत हैं ।हम यही से ऊर्जा अर्जित कर पूरे वर्ष भर वंचितों , समाज के गरीब एवं व्यवस्था से उपेक्षित लोगों की सेवा करते रहें हैं। ये सत्य हैं कि कोरोना ने हमारे रास्ते में अवरोध पिछले वर्ष से कर रखा हैं एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी सहभगिता के तहत हम कोरोना प्रोटोकॉल का तहत ही कार्यक्रम आयोजित करने को विवश हैं किंतु ईश्वर ने तकनीक के माध्यम से हजारों परिवार तक पहुँचने का मार्ग भी प्रशस्त किया हैं । ये भोले बाबा की ही कृपा हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के बृजभूषण सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू , राजू मरवाह,अखिलेश पांडे,राघवेन्द्र पी. एन. पांडे,अश्विनी, राम केवल मिश्रा, डी डी त्रिपाठी, विपिन झा, पंकज वर्मा, लाल बाबु, महेन्द्र सिंह, टोबी सिंह, पप्पू राव, जुगन पांडे, महेश मिश्रा, टोनी सिंह,अभिषेक पांडे, विभाष मजुमदार,सुमन गुप्ता, विनोद भीरभीरिया, विक्की तारवे, अली, बबलू, अनुज, दीपक सिंह, राज पासवान,, सूरज चौबे, सूरज बाग, सागर चौबे, ललन पांडे, रूपेश पांडे,राजू शर्मा, राजू सिंह, कार्तिक जुमानी, लक्की जैसवाल, राजू गोप
सहित काफी संख्या में संघ के सदस्यों का मह्त्वपूर्ण योगदान रहा…
