
जमशेदपुर।भारतीय जन मोर्चा की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में 1008 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन साकची शीतला मंदिर में किया गया।
यह कार्यक्रम भारतीय जन मोर्चा के साकची मंडल के संयोजक श्री धनजी पांडे के नेतृत्व में आयोजित किया गया ।उक्त कार्यक्रम के द्वारा आम जनता को नागरिकता संशोधन कानून जो राष्ट्र हित में है उसके बारे में जानकारी देने का एक प्रयास किया गया है तथा इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय जन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक संदेश दिया कि वे सरकार के देशहित व जनहित के निर्णय के साथ हैं।उक्त कार्यक्रम में आम जनता के साथ ही भारतीय जन मोर्चा के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के संयोजक श्री अजय सिन्हा पश्चिमी विधानसभा के संयोजक श्री मुकुल मिश्रा, जिला संयोजक श्री राम नारायण शर्मा ,श्री सुबोध श्रीवास्तव , श्री गोपाल जी त्रिवेदी श्री असीम पाठक, रमेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



