राजेश
पटना | हाजीपुर स्टेशन पर रिटायरिंग रूम में महिला दरोगा से छेडख़ानी महगी पड़ी महिला दरोगा ने उन्हें जमकर धुना फिर पुलिस के हवाले कर दिया | जानकारी के अनुसार हाजीपुर स्टेशन के फस्ट क्लास रिटायरिंग रूम
नंबर 1 में एक महिला एसआई ठहरी थी उस कमरे में सोनपुर के डीसी एम अजित कुमार तिर्की बराबर ठहरते थे लेकिन इस बार उन्हें यह कमरा नहीं मिला फिर भी वे कमरे में घुस गए | इसके बाद बाहर लात घूसे चलने की आवाजे आने लगी तो स्टेशन से लोग अंदर घुसे वहां एक युवती व डीसीएम साहब के बीच बवाल मचा था युवती ने अपना परिचय पुलिस दरोगा के रूप में दिया तथा बताया की डीसीएम ने उसके साथ छेड़खानी की | बाद में महिला दरोगा ने रेल अधिकारी को पुलिस के हवाले कर दिया डीसीएम साहब को पूरी रात हवालात में मछरो के साथ करवट बदलते कटी | आज सुबह उन्हें थाने से जमानत दे दी गई |




