
नई दिल्ली। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने हज तीर्थयात्रियों और अन्य हितधारकों से प्राप्त अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने बची हुई औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अंतिम तिथि को आखिरी बार 25 जनवरी 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।

पीडीएफ देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बढ़ी हुई समय-सीमा में यात्रियों को क्या करना होगा
इस अतिरिक्त समय के दौरान सभी चयनित तीर्थयात्रियों को निम्नलिखित प्रक्रियाएं अनिवार्य रूप से पूरी करनी होंगी—
हज यात्रा की बुकिंग प्रक्रिया पूर्ण करना
अपना वैध पासपोर्ट एचसीओआई (HCOI) या संबंधित हज समूह आयोजक (HGO) के पास जमा करना
निर्धारित समय-सीमा के भीतर नुसुक पोर्टल पर सफलतापूर्वक बोर्डिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करना
समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
मंत्रालय ने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी कर लें। तय समय-सीमा के भीतर आवश्यक कदम न उठाने पर हज यात्रा में शामिल होने में कठिनाई आ सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित यात्री की होगी।


