
जमशेदपुर।
सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 549 वा प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर बिष्टुपुर रानीकुदार गुरुद्वारा से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया. इस विशाल शोभायात्रा नगर कीर्तन की अगुवाई पथिक परंपरा के अनुसार पांच प्यारे कर रहे थे उनके पीछे फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी थी और उसके बाद क्रमशः स्कूली बच्चे अनुशासित ढंग से ड्रिल एवं कीर्तन कर रहे थे उनके पीछे धार्मिक स्कूल के बच्चे तथा स्त्री सत्संग सभा कीर्तन कर रहे थे नगर कीर्तन में सिख युद्ध कला गतका का प्रदर्शन भी कर रहे थे इसमें शामिल बच्चियां एवं किशोरियों आकर्षण का केंद्र बने हुए थेसेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह एवं उनकी टीम संजीदा से लगी हुई थी पूरे रास्ते में रेड कारपेट बिछाया गया था वहीं कोल्हान के सभी 34 गुरुद्वारों में शुक्रवार को श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया कीर्तन एवं शबद गायन हुआ लोगों ने बड़े ही श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया सिखों के बड़े तख्त और गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर साहिब प्रबंधक कमेटी के जूनियर उपाध्यक्ष सरदार इंदरजीत सिंह एवं उनकी टीम भी श्रद्धा भाव के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करती हुई नजर आई बिष्टुपुर खालसा क्लब की ओर से भी ट्रस्टी संता सिंह ट्रस्टी रतन सिंह कुंद्रा ट्रस्टी अवतार सिंह नरेंद्र सिंह राजेंद्र सिंह रूबी सिंह आदि ने संगत की सेवा बड़े ही श्रद्धा भाव से की इस नगर कीर्तन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए और उन्होंने पालकी साहब को मत्था टेक झारखंड का कल्याण सुख समृद्धि शांति एवं विकास परम पिता परमेश्वर से मांगीहिन्दुस्थान

