
जमशेदपुर।

टाटा मोटर्स के लिए एक्सेल बनाने वाली छोटा गोविंदपुर स्थित आटोमोटिव एक्सेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन को मंगलवार को गोविंदपुर युवा विकास समिति की ओर से ज्ञापन सौंपा गया. इसमें कंपनी में कर्मचारियों के स्थायीकरण समेत कई स्थानीय मुद्दों को रखा गया है. बताया गया कि कंपनी में कार्यरत वर्षों से कर्मचारियों का स्थायीकरण नहीं किया जा रहा है. साथ ही सीएसआर के तहत कंपनी के आस-पास क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने, एंबुलेंस सेवा देने, निश्चित समय अवधि के समय कंपनी से निकलने वाले या प्रवेश करने वाले वाहनों का समय निर्धारित किया जाए, साथ ही कंपनी के अंदर यूनियन कमिटी गठित करने की मांग रखी गई. समिति के अधिकारियों की बातें प्रबंधन ने गंभीर होकर सुनी. मांगों को पूरा करने के लिए समय मांगा. इस पर समिति ने समय देते हुए कहा कि मांगें जल्द पूरी की जाए वरना चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से चंदन पांडे, अजय कुमार, राजू कुमार, अभय सिंह, अमन कुमार, मोनू लाल, सनी कुमार, राजकुमार, अमित सिंह, विपिन यादव, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, सूरज सिंह आदि शामिल थे.

