● 28 अक्टूबर की दोपहर महाप्रसाद का आयोजन
● 29 अक्टूबर की शाम भक्ति गीतों पर झुमाएँगे भोजपुरी गायक विष्णु ओझा, अशोक मिश्रा एवं प्रियंका यादव
जमशेदपुर।
गोलमुरी स्थित आकाशदीप प्लाज़ा के नज़दीक जॉगर्स पार्क में काली पूजा पंडाल का शनिवार को उद्घाटन हुआ। नवयुवक चेतना मंच द्वारा निर्मित
उक्त पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, इंटक के राष्ट्रीय सचिव राकेश्वर पांडेय, झामुमो के केंद्रीय सचिव आस्तिक महतो, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, कमल अग्रवाल, आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, झाविमो जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजपा नेता धनुर्धर त्रिपाठी, शिवप्रकाश शर्मा, भाजपा जिला मंत्री राकेश सिंह, कांग्रेस नेता पवन पांडेय, मज़दूर नेता बंटी सिंह, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। तत्पश्चात उद्घाटनकर्ताओं ने पंडाल में माँ की प्रतिमा के समक्ष नारियल फोड़कर पूजार्चना किया। इस अवसर पर उपस्थित पूजा कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने राज्यवासियों को स्वस्थ्य और संपन्न बनाने की कामना की। इस दौरान सभी को दीवाली और छठ की अग्रिम शुभकामनाएं भी अतिथियों ने दी। इस दौरान पूजा कमेटी के संयोजक अप्पू तिवारी, अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, संस्थापक मंटू तिवारी, मुख्य संरक्षक अंजनी पाण्डेय, संरक्षक अंकित आनंद, उमाशंकर सिंह समेत सोनू खान, रवि मुंडा, अभिषेक ओझा, नीरज दुबे, ऋषभ सिंह, रंजीत सिंह, विक्रम पंडित, राजकुमार पाण्डेय, महाराणा प्रताप सिंह, संदीप चौबे, बंटी पारीख, सन्नी सिंह, बिनोद सिंह, गौरव कुशवाहा, निरंजन तिवारी, राजेश सिंह कालू, भगवान सिंह, रत्नेश सिंह , जय सिंह यादव, नीरज मिश्रा, अमन आदित्य कुमार, राजू प्रजापति ,सूरज ओझा, रामेश्वर कुमार समेत कमिटी के सभी सदस्य एवं काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। पूजा कमिटी के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने बताया कि रविवार की मध्यरात्रि माँ श्यामा काली की अराधना होगी। वहीं 28 अक्टूबर की दोपहर में महाप्रसाद का आयोजन होगा जिसमें हजारों श्रद्धालु भोग ग्रहण करेंगे। बताया कि 29 अक्टूबर की शाम भक्ति संध्या का आयोजन निर्धारित है। कार्यक्रम में विशेष रूप से भोजपुरी गायक विष्णु ओझा, अशोक मिश्रा समेत प्रियंका यादव के भक्ति गीतों का आनंद लोग लेंगे।