
पश्चिम सिहभूम में पदस्थापित सब इस्पेक्टर मनोज गुप्ता नें शुक्वार की सूबह सोनारी थाना क्षेत्र स्थित नौलख्खा अपार्टमेंट मे स्थित अपने आवास में अपनी पत्नी के दोस्त और उसकी मां को गोलीमार दी। घटना को अंजाम मनोज गुप्ता नें अपने सर्विस रिवलर से दी है। घटना के अंजाम देने के बाद मनोज गुप्ता फऱार हो गया।वही स्थानिय लोगो की मदद से मनोज की पत्नी पुनम
गुप्ता , उसके दोस्ता और दोस्त की मां सीमा देवी को इलाज के लिए टाटा मूख्य अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरो ने सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया। वही घटना की सूचना पर एस एस पी अनुप बिरथऱे टाटा मूख्य अस्पताल पहुंचे और पुरे मामले की जानकारी ली।


वही घटना की पृष्ठि एस एस पी अनुप बिरथरे ने भी की है । उन्होने कहा कि परिवारिक विवाद चल रहा था। इस प्रकरण मे उसकी पत्नी के साथ कोर्ट मे मामला चल रहा था। दो दिन पहले ही मनोज की बेटी और चंदन और उसकी मां जमशेदपुर मामले को सुलझाने आई थी। आज सूबहकिसी बात को लेकर विवाद हुआ मनोज ने ्अपने सर्निस रिवाल्वर से अपनी पत्नी पुनम गुप्ता.उसके दोस्त चंदन औरर उसकी मा सीमा देवी को गोली मार दी। तीनो को टाटामूख्य अस्पताल लाया गया।जहां चंदन की मां सीमा देवी को मृत घोषित कर दिया।उन्होने कहा कि दोनो को इलाज चल रहा है। उन्होने कहा कि मनोज को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। उसकी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।उन्होने कहा मनोज पश्चिम सिहभूम में पदस्थापित मे था। फिलहाल वह संस्पैड चल रहा है।

