Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » GODDA -गोड्डा-रांची एक्सप्रेस को सांसद – विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Top Stories

GODDA -गोड्डा-रांची एक्सप्रेस को सांसद – विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

BJNN DeskBy BJNN DeskSeptember 29, 2021Updated:September 29, 2021No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

GODDA : गोड्डावासियों को बुधवार को एक और ट्रेन की सौगात मिल गई । बुधवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बदले सांसद – विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौके पर सांंसद डा. निशिकांत दुबे व विधायक अमित कुमार मंडल के साथ रेल अधिकारी गोड्डा स्टेशन पर मौजूद थे। नई ट्रेन परिचालन को लेकर रेल प्रशासन ने यहां व्यापक तैयारी की थी। स्टेशन पर एलसीडी के जरिये कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा था। उद्घाटन समारोह में सांसद दुबे ने रेल विकास को लेकर विपक्षी नेताओं पर हमला बोला। कहा कि गोड्डा में विकास में भी राजनीति हावी है। कुछ लोग कह रहे हैं कि रेल नहीं चलने देंगे। ऐसे लोगों को इलाज की जरूरत है।
गोड्डा का विकास करने से भाजपा को कोई नहीं रोक सकता
जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा था कि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस को चलने नहीं देंगे। इसका जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि गोड्डा में भाजपा को विकास करने से कोई नहीं रोक सकता। पीएम मोदी के जन्मदिन पर संताल परगना में रेल मंत्रालय ने पांच ट्रेनों की सौगात दी। सांसद ने रेलवे के जीएम से गोड्डा स्टेशन में स्केलेटर लगाने की मांग की। कहा कि स्टेशन काफी ऊंचाई पर है। दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी होती है। इसलिए यहां स्केलेटर जरूरी है। सांसद ने यह भी कहा कि रेलवे की कुल आमदनी का 40 फीसद झारखंड से आता है। इसलिए झारखंड पर अधिक ध्यान देना होगा। रेल परिवहन के मामले में झारखंड सबसे पिछड़ा हुआ है। कहा कि गोड्डा से पाकुड़ और महागामा लाइन को भी आने वाले दिनों में पूर्ण कराना है।
वही विधायक अमित मंडल ने नई ट्रेन चलाने पर पीएम मोदी और रेल मंत्री को बधाई दी। कहा कि सांसद अगर राम हैं तो हम हनुमान बन कर जनता की सेवा में लगे रहेंगे। इधर स्टेशन में विधि व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ ही आरपीएफ जवानों की तैनाती की गई थी। आरपीएफ जवानों ने पूरे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दील कर रखा था। बुधवार की सुबह से रेलवे के आलाधिकारी भी यहां कैंप कर रहे थे। गोड्डा में एक्सप्रेस ट्रेन के रखरखाव की सुविधा नहीं रहने के कारण फिलहाल भागलपुर से ही रांची एक्सप्रेस को तैयार कर गोड्डा से चलाया जा रहा है। यहां पर वाशिंग पिट, जलापूर्ति सहित अन्य सुविधाओं में अभी समय लगेंगे लेकिन रेल प्रशासन इस दिशा में गंभीर है। इधर रांची के लिए सीधी ट्रेन के परिचालन होने से लोगों में उत्साह दिखा। काफी संख्या में स्थानीय लोग स्टेशन परिसर पहुंचे थे।
ट्रेन के रूट में हो सकता बदलाव
मालदा डिवीजन के अधिकारियों ने माना है तो फिलहाल ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके रूट में बदलाव होंगे। इस पर मंथन चल रहा है। रेलवे के मुताबिक सप्ताह में इस ट्रेन को तीन दिन चलाना है। अगले साल तक गोड्डा-हंसडीहा-सरैयाहाट-देवघर रेलखंड शुरू होने पर गोड्डा मेन लाइन से जुड़ जाएगा। इसके बाद कई ट्रेन के रूट बदलेंगे व नई ट्रेन चलेगी। उद्धाटन के दिन रांची ट्रेन एक बजकर पंद्रह मिनट पर खुलेगी लेकिन सामान्य दिनों में इसका समय दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर रांची के लिए प्रस्थान करना होगा। उक्त ट्रेन फिलहाल गोड्डा- हंसडीहा-भागलपुर- क्यूल-धनबाद होते हुए रांची जायेगी। इसके साथ ही गोड्डा के लोगों भागलपर जमालपुर से लेकर क्यूल तक के लिए भी ट्रेन मिलेगी। यही नहीं गोड्डा से हावड़ा ट्रेन को लेकर भी सांसद डा.निशिकांत दुबे ने कहा कि इस दिशा में कार्रवाई चल रही है। इस बाबत मालदा डिवीजन से सीनियर डीसीएम पवन कुमार ने कहा कि गोड्डा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को दोपहर एक बजकर 15 मिनट पर रांची के लिए गोड्डा से उद्धाटन के दिन रवाना होगी। इसके बाद अन्य दिन बुधवार,शुक्रवार व रविवार को यह 12:40 बजे गोड्डा से खुलेगी। इसके साथ ही ट्रेन परिचालन को लेकर रूट से संबंधित जो भी यात्री के सुझाव आयेंगे उन्हें वरीय अधिकारी तक पहुंचाया जायेगा। जनता को बेहतर सुविधा देने को रेलवे प्रतिबद्ध है।
नहीं लगेगा स्पेशल किराया
रेलवे ने गोड्डा से रांची के लिए सीधी रेल सेवा शुरू करने के साथ ही यात्रियों की जेब का भी ख्याल रखा है। इस ट्रेन में सफर के लिए त्यौहार स्पेशल ट्रेन जैसा अतिरिक्त किराया नहीं चुकाना होगा। पहले की तरह सामान्य किराया चुका कर ही यात्री सफर कर सकेंगे। सेकंड सीटिंग से फर्स्ट एसी तक सफर की अनुमति मिलेगी। भीड़ बढ़ने पर यात्री ट्रेन में तत्काल कोटे से भी टिकट बुक करा सकेंगे।
556 दिनों बाद पटरी पर लौटी, मिल गया एक्सटेंशन
पिछले साल कोरोना काल की वजह से रांची भागलपुर एक्सप्रेस को 22 मार्च 2020 से ही बंद कर दिया गया था। बाद में परिस्थिति सामान्य होने के बाद ज्यादातर ट्रेन पटरी पर लौट गई। रांची भागलपुर एक्सप्रेस को रोक कर रखा गया। इस बीच रेलवे ने इस ट्रेन को रांची से गोड्डा के बीच चलाने की मंजूरी दे दी। अब पूरे 556 दिनों के बाद ट्रेन फिर से पटरी पर लौट रही है।
बिहार जाने के लिए मिल गई एक और ट्रेन
रांची-गोड्डा एक्सप्रेस के चलने से न सिर्फ संताल तक पहुंचने के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो गई बल्कि झारखंड से बिहार के लिए भी एक और नई ट्रेन मिल गई। अभी रांची से भागलपुर के बीच बंगाल होकर वनांचल एक्सप्रेस चलती है। अब रांची से भागलपुर होकर गोड्डा तक ट्रेन चलेगी। इससे भागलपुर और आसपास तक पहुंचने के लिए एक और ट्रेन मिल जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News :स्व. रामदास सोरेन की स्मृति में शिक्षा अभियान: हर घर कॉपी, हर हाथ कलम

September 7, 2025

JAMSHEDPUR NEWS :बलिजूरी में रक्तदान शिविर आयोजित, 70 यूनिट रक्त संग्रहित

September 7, 2025

Jamshedpur News :दुर्गा पूजा से पहले दुरुस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, केंद्रीय समिति की बैठक में उठी समस्याएँ

September 7, 2025
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2025 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.