
खोरीमहुआ/गिरिडीह
झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखण्ड राज्य गठन को 16 वर्ष हो गए, लेकिन राज्य की जनता ने जो सपना संजोये रखा था वह आज भी साकार नहीं हो सका है! आज भी बेरोजगार झारखंडियों को रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है!वे गुरुवार को खोरीमहुआ में आयोजित हक एवं माटी बचाव कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे!
उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार ने यहां की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है!उन्होंने कभी जनता के दर्द को नजदीक से समझने का काम नहीं किया है बल्कि उल्टा झारखण्ड में सांप्रदायिक दंगे करवाने व सुनियोजित तरीके से समाज में लोगों को लड़ाने का काम किया है!अगर कोई नेता लोगो के दर्द को समझते हुए आंदोलन करनी चाहता है तो यह सरकार वैसे नेता पर भी झूठा मुकदमा कर कारवाई करना चाहती है!लोगों को सुरक्षा ना देकर उद्योगपतियों को सुरक्षा दे रही है!आज महंगाई को चरम तक पहुंचाने में इनका ही हाथ रहा है!अब सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट में संशोधन कर गरीब किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हाथों में बेचने की तैयारी कर रही है!
पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ की है तो ऐसे में झारखण्ड का भला कैसे हो सकता है!उन्होंने गिरिडीह की जनता से आग्रह किया कि वे झाविमो को मजबूत बनाने का काम करें!
गांडेय पूर्व विधायक लक्षमण स्वर्णकार ने कहा कि हम जान दे देंगे लेकिन अपनी जमीन नहीं देंगे!
केंद्रीय सचिव सुरेश साव ने कहा कि रघुवर सरकार झारखंडियों का हक मार रही है!जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम में प्रणव वर्मा,गुरुसहाय महतो, नुनूलाल मरांडी,अजय रंजन,जिला अध्यक्ष महेश राम,देव नरायण यादव,सरोज सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोगों को संबोधित किया!अध्यक्षता धनवार प्रखंड देवनारायण यादव ने की, संचालन रामदेव सिंह व अजित रजक ने किया!
कार्यक्रम में संजय वर्मा,नंदलाल साव,अजय रंजन,विकेंद्र साहा,मो.इकबाल, खालिद खलील, गुरुसहाय महतो, मनोज यादव, दिलीप पासवान, रजनी कौर मंजू देवी,मीरा तिवारी,महेश राम,मोईन अंसारी,रविन्द्र यादव आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे!

