गिरीडीह।
गुप्त सूचना के आधार पर जिला के गांडेय थाना क्षेत्र से तीन साइबर अपराधी को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक सामग्री की हुई बरामदगी। वही छेड़खानी के मामले में भी एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे।पुलिस ने जगत मंडल, सिकंदर मंडल, और अरुण मंडल को साइबर क्राइम में गिरफ्तार किया है जबकि कपिल नामक व्यक्ति को पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। डी एस पी विजय आशीष कुजूर ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
