
जमशेदपुर।


मंगलवार सावन मास की त्रयोदशी तिथि के शुक्ल पक्ष में साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री साईनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा परिसर में “श्री शिवालय” का शिलान्यास किया गया I इस पावन अवसर पर प्रधान आचार्य पंडित राज कुमार मिश्र के दवारा पूजन अनुष्ठान मुख्य यजमान राजीव कुमार एवं श्रीमती नूतन कुमारी के उपस्थिति में हुआ I पूजन में आज सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक कलश स्थापन , पृथ्वी पूजन , गणेशअम्बिका पूजन , नवग्रह पूजन एवं “श्री शिवालय” शिलान्यास नीवंपूजन इत्यादि का आयोजन किया गया तथा भक्तों के दवारा नारियल फोड़कर कार्य का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया जिसमे मंदिर के आसपास के भक्तों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया I
मंदिरों में शिवलिंग , गणपति , राम दरबार , बजरंगबली , राधा कृष्ण , शेरावाली एवं चित्रगुप्त जी महाराज कुल 7 प्रतिमाओं को स्थापित किया जायेगा I
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उमेश प्रसाद सिन्हा, श रामाश्रय प्रसाद एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए I
कार्यक्रम को सफल बनाने में चेयरमैन राजीव कुमार , अध्यक्ष अनूप रंजन , ट्रस्टी नूतन कुमारी , रश्मि नारायण , राज किशोर साहु , एम०दुर्गा राव , बिजय कुमार सिंह , रामलाल पाण्डेय , भीम कर्मकार ,सुदर्शन महतो , सि०उदय भास्कर ,चन्द्रशेखर सिंह एवं संस्था के काफी संख्या में सद्स्स्यगन ने भूमिका निभाया ।

