जमशेदपुर।
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला छात्रा व ईंटर कॉमर्स में संत नंदलाल विद्यालय की तीसरी टॉपर व वर्तमान में घाटशिला कॉलेज की छात्रा को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने सम्मानित किया।
पूर्व विधायक कुणाल षडंगी की पहल पर अमेरिकी संस्था लीली फ़ाउंडेशन प्रीति को प्रति माह 2000 रूपये की छात्रवृति देगी।
प्रीति बड़ी होकर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती है। इस दौरान लीला फ़ाउन्डेशन के प्रतिनिधि से कुणाल ने दूरभाष पर बात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही उसका साक्षात्कार लिया जाएगा और उसमें अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आगे भी उन्हें लैपटॉप समेत कई अन्य सुविधाएँ दी ।जाएँगी।
कुणाल ने प्रीति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और आगे भी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि प्रीति की माँ कीं मृत्यु हो चुकी है व पिता सेना से सेवा निवृत्त है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।



