जमशेदपुर।
अनुमंडल पदाधिकारी, घाटशिला अमर कुमार द्वारा आज बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट दारिशोल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इंट्री रजिस्टर का जांच किया साथ ही प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में अंतर्राज्यीय आंगतुकों को बिना जाँच किये जिले में प्रवेश नहीं दें। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त कर्मियों को मास्क का नियमित प्रयोग करने तथा अन्य सुरक्षात्मक उपकरणों की उपलब्धता जैसे सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर की जाँच की गई। साथ ही निदेश दिया गया कि दूसरे राज्य/जिला से जो भी व्यक्ति आएं उनकी इंन्ट्री के पश्चात होम क्वारंटाइन की नोटिस तथा आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जानकारी अवश्य दें। अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त कर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी घोषित कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम में आप सभी जीवटता से कार्य कर रहे हैं, आगे भी इसी लगन से कार्य करते रहें ताकि पूर्वी सिंहभूम जिला में जल्द ही कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोकथाम लगाया जा सके। इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री राजेश कुमार साहू, थाना प्रभारी श्री चंद्र शेखर कुमार तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।



