
जमशेदपुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार की जागरूकता टीम ने सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड के पश्चिमी घाघीडीह पंचायत में डोर टू डोर अभियान चलाया।इस दौरान घर घर जाकर लोगों को विभिन्न कानूनी सेवाओं तथा उनके अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के मुख्य उद्देश्य से अवगत कराने के साथ ही घरेलू हिंसा, बाल विवाह, एसिड अटैक, डायन प्रथा, एसी-एसटी कानून बाल मजदूरीआदि की जानकारी दी गई। अभियान में पीएलवी बालेश्वर दास, उषा महतो, गीता महतो, राजीव दास, गुरुदेव मुंडा, तपन, चिन्मयी महापात्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

