
गम्हरिया


—–
उप विकास आयुक्त आकांक्षा रंजन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन स्थल समेत काॅलोनी की जर्जर क्वार्टरों का जायजा लिया। सुश्री रंजन ने कहा कि मनरेगा से जुड़े तमाम कामगारों समेत सभी लाभुकों का बैंक में खाता होना आवश्यक है। खाता का आधार कार्ड से लिंक होना भी जरुरी है। उन्होंने बताया कि डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम को शत प्रतिशत कारगर बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा में जेसीबी मशीन से कार्य हरगिज नहीं होगा। मशीन से कार्य कराने पर संबद्ध व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गुरुवार को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। पंचायत सचिवालय प्रतिदिन खोलने समेत डोभा निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ हरिशंकर बारिक, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक आर के सिन्हा, अंचलाधिकारी कामिनी कौशल लकडा, अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक आर के सिन्हा, अंचलाधिकारी कामिनी कौशल लकडा, चंद्रिका प्रसाद, मनोज तियू, पियो हांसदा आदि उपस्थित थे।

