गम्हरिया
—–
झाविमो प्रखंड कमेटी की एक बैठक कोलाबिरा में प्रखंड अध्यक्ष रामू मुर्मू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके परं मुख्य रूप से कोल्हान प्रभारी हीरालाल यादव, जिला प्रभारी आलोक बाजपेयी तथा जिलाध्यक्ष बीएन सिंह शामिल हुए। बैठक में आगामी 23 मई को राँची के मोहराबादी मैदान में आयोजित पार्टी के महाधिवेशन की तैयारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा अविलम्ब जिला के सभी प्रखंड व पंचायत कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर कोल्हान प्रभारी ने अधिवेशन को सफल बनाने के लिए जिला से कम से कम दो हजार कार्यकर्ताओं को राँची ले जाने का निर्देश दिया। इस मौके पर शंभू मंडल, सोमनाथ सोरेन, सुशील महतो, किनु नायक, विशु महतो, अरविंद सिंह, जीतेन्द्र पाठक, संतोष पांडेय समेत सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।



