
उमवि जगन्नाथपुर के बच्चों को दी गई स्वच्छता की जानकारी
गम्हरिया
—–
ग्राम स्वास्थ्य समिति जगन्नाथपुर की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित सहिया उषा कुमारी द्वारा बच्चों को साफ व स्वच्छ रहने के बावत बताया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ व साफ रहने से कई प्रकार के बिमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। इस दौरान बच्चों को हाथ की सफाई करने के तरीके भी बताया गया। इसके अलावे गर्मी के मौसम में होने वाले बिमारी व लू से बचने की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर सहिया शांति कुमारी, उमा तिवारी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लालती सिन्हा समेत कई अन्य शिक्षिकाएँ व सभी बच्चे उपस्थित थे।


