Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » Gamharia News :“हादसा हो तब जागेगा प्रशासन?”—गम्हरिया की खतरनाक सड़क पर फूटा जन आक्रोश
Breaking News

Gamharia News :“हादसा हो तब जागेगा प्रशासन?”—गम्हरिया की खतरनाक सड़क पर फूटा जन आक्रोश

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 22, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

गम्हरिया
गम्हरिया के झुरकुल्ही रेलवे क्रॉसिंग से टीएसजी गेट होते हुए शहर की ओर जाने वाली सड़क को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। आज सुबह करीब छह बजे टीएसजी गेट संख्या 3 और 4 से थोड़ी दूर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर ने एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया। सौभाग्य से इस बार कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके के लोगों का कहना है कि यह सिर्फ समय की बात है, अगली घटना कहीं जानलेवा न हो जाए।

स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सड़क के दोनों ओर वर्षों से चल रही अवैध पार्किंग और अतिक्रमण ने इस मार्ग को मौत का गलियारा बना दिया है। झुग्गी-झोपड़ियों और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों के कारण सड़क इतनी संकरी हो चुकी है कि आमने-सामने से दो वाहन निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। सुबह के समय धुंध और तेज़ रफ्तार वाहन हालात को और भयावह बना देते हैं।

लोगों का आरोप है कि रोज़ाना छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन न तो ट्रैफिक पुलिस दिखती है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई। “हर दिन डर के साये में इस सड़क से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन को हमारी जान की कोई कीमत नहीं,” एक स्थानीय निवासी ने नाराज़गी जताई।

सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को लेकर भी लोगों में रोष है। हालांकि कंपनी प्रबंधन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि टीएसजी एवं एसोसिएट कर्मचारियों के लिए अलग पार्किंग की व्यवस्था है और अवैध पार्किंग तथा अतिक्रमण की सूचना जीयाडा सहित संबंधित विभागों को पहले ही दी जा चुकी है। इसके बावजूद ज़मीनी हालात जस के तस बने हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने एक और बड़े खतरे की ओर ध्यान दिलाया है। अतिक्रमित झुग्गी-झोपड़ियों में चल रहे ढाबों को लेकर लोगों का कहना है कि यदि आग की एक चिंगारी भी भड़क गई तो सड़क किनारे खड़ी करीब सौ से डेढ़ सौ मोटरसाइकिलें और दर्जनों ढाबे चपेट में आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में भारी जान-माल का नुकसान तय माना जा रहा है।

इलाके में अब खुलकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी देखने को मिल रही है। लोगों का सवाल है कि क्या जिला प्रशासन किसी बड़े हादसे और निर्दोषों की जान जाने का इंतजार कर रहा है? स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर अवैध पार्किंग पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

TEAM BJNN

Related Posts

Jamshedpur News :Six criminals including the conspirator involved in the killing of a hotelier and real estate dealer in Jharkhand’s Seraikela-Kharswan

September 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया शुभारंभ

September 2, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :डी.बी.एम.एस. कदमा हाई स्कूल में 14 स्कूलों के इंटरैक्ट क्लबों का वार्षिक अधिष्ठापन समारोह आयोजित

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.