
जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में प्रथम उप प्रधानमंत्री लौहपुरूष सरदार बल्लभाई पटेल का जयन्ती समारोह तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इन्दीरा गाँधी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता वरीय पदाधिकारी अशोक सिंह ने किया। मुख्य अतिथि सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने महापुरुष सरदार पटेल एवं स्व० इन्दीरा गाँधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन व्यक्त किया।
सभा में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष बिजय खॉ, कोल्हान प्रवक्ता सुरेशधारी, पी एन झा, अशोक सिंह, अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जसाई मार्डी, शफी अहमद खान, मौलाना अंसार खान, अनन्तलाल, संजय घोष, संतोष पाल, संजय चौधरी, एस आर के कमलेश, राहुल गोस्वामी, रंजीत झा, नीरज कुमार, ऊषा यादव महिला अध्यक्ष, राजु सिंह, संजय सिंह आजाद सहित अनेको सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
सभी वक्ताओं ने कहा कि पटेल जी ने सभी रियासतों को भारत में मिलाया। उसी प्रकार इन्दीरा गाँधी जी ने बंगलादेश को पाकिस्तान से मुक्त कराया। देश में बैंक, चीनी, कोयला को राष्ट्रीयकृत किया। एैसे सैकड़ों उपलब्धियों को वक्ताओं ने बताया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश साहू प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मौलाना अंसार खान ने किया।
जिला पदाधिकारी संजय सिंह आजाद ने बताया कि दिनांक 1 नवम्बर को जिला अध्यक्ष बिजय खॉ प्रदेश कार्यालय राँची जा कर विधान सभावार कांग्रेस प्रत्याशी की सूची प्रदेश कार्यालय में जमा करायेंगे।



