जमशेदपुर। मानगो के उलीडीह थाना अन्तर्गत एन एच 33 पर स्थित एक टायर दुकान बीती रात अचानक आग लग गई। यह आग विकराल रुप ले लिया। वही आग लगने से आस पास के इलाको में अफऱा -तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वही आग पर काबू पाने के लिए झारखंड अग्निशामक के साथ टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की कई दमकल घटना स्थल पहुंच कर आग पर पाने कोशिश की हैं।

जहां आग लगी थी। उससे सटे ही राष्ट्रीय राजकीय मार्ग संख्या 33 है, जो टाटा-रांची को जोड़ती है। घटना के कारण मार्ग पर आवागमन भी बाधित हुआ। गोदाम के आस-पास आवासीय क्षेत्र है, जिससे लोग परेशान रहे। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। गोदाम में रखे टायर धू-घू कर जल गए। धुंआ काफी दूर तक दिखाई देता रहा। संयोग रहा कि आग क्षेत्र में नहीं फैला, जिससे जान-माल की क्षति नहीं हुई।
आग लगने के कारण पूरा गोदाम जलकर खाक हो गया, इस अगलगी में लाखों के नुकसान होने के अनुमान है। घटना से आबादी क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए थे। सूचना पर मानगो के उलीडीह और एमजीएम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले इसी तरह की तरीके की आग बिरसानगर इलाके में लगी थी। आग बुझाने में 12 घंटे अग्निशमन विभाग को लग गए थे।