
जमशेदपुर। अंगिका जागृति संघ के बैठक केबुल टाउन स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई ।बैठक में मुख्य रूप से संघ के अध्यक्ष श्री कौशल सिंह ,संरक्षक रविंद्र झा, संरक्षक प्रवीण सिंह ,महासचिव शिव शंकर सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंगिका जागृति संघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना पारिवारिक मिलन समारोह बड़े धूमधाम से 2 फरवरी को आयोजित करेगी ।यह पारिवारिक मिलन समारोह नील डी पार्क टेल्को में आयोजित किया जाएगा। समारोह की सफलता के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया जिसमें स्वागत कमेटी, भोजन प्रबंधन कमेटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी, खेलकूद कमेटी प्रमुख है। बैठक में मुख्य रुप से कार्यकारी अध्यक्ष शशि भूषण सिंह,बम सिंह, रमन सिंह ,बिपिन झा, परितोष सिंह, सुजीत सिंह, चंद्रशेखर सिंह ,रितेश झा, पप्पू झा,डॉ अमर सिंह ,मुनेश्वर झा, राजीव सिंह, शिबू सिंह, प्रदीप झा, जितेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।



