Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » VIDEO जमशेदपुर -कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीटेक फाइनल वर्ष की परीक्षा स्थगित
Breaking News

VIDEO जमशेदपुर -कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीटेक फाइनल वर्ष की परीक्षा स्थगित

BJNN DeskBy BJNN DeskJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

● छात्रों ने सोशल मीडिया पर कुणाल षाड़ंगी और कोल्हान विश्वविद्यालय का जताया आभार
● कोरोना संकट के बीच छात्रों की परीक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए पूर्व विधायक ने किया था ट्वीट

जमशेदपुर।

काेराेना के दिनों दिन बढ़ते प्रभाव काे देखते हुए काेल्हान विश्वविद्यालय ने 8 अगस्त से शुरू हाेने वाले बीटेक आठवीं सेमिस्टर की परीक्षा काे अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। इससे संबंधित नाेटिफिकेशन विवि के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय द्वारा मंगलवार काे जारी किया गया। इसमें कहा गया कि इस परीक्षा में शामिल हाेने वाले कई छात्र ऐसे हैं जाे बाहर फंसे हुए है। अगर वे इस दाैरान आते भी हैं ताे उन्हें सरकार के निर्देश के आलाेक में 14 दिन का हाेम क्वारेंटाईन में रहना हाेगा। ऐसे में परीक्षा कराना अभी संभव नहीं लगता है। अत: विवि परीक्षा काे अगले आदेश तक के लिए टालता है। विदित हो कि सोमवार को बीटेक के कई परीक्षार्थियों ने पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से मुलाक़ात कर परीक्षा के आयोजन को अप्रासंगिक बताया था। इसपर चिंता ज़ाहिर करते हुए सोमवार को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए ट्वीट किया था। सोमवार को अपनी ट्वीट के जरिये पूर्व विधायक ने कोल्हान विश्वविद्यालय से सवाल किया था कि तेज़ी से बढ़ते कोरोना संक्रमण में जब राज्य की सीमाओं पर प्रतिबंध है, सार्वजनिक यातायात के तमाम संसाधन ठप्प हैं, ऐसे में परीक्षा आयोजन की अप्रासंगिकता समझ से परे है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में फंसे परीक्षार्थी कैसे आएंगे और उनके सुरक्षा के उपायों पर कोल्हान विश्वविद्यालय को चिंता करते हुए परीक्षा आयोजन के निर्णय पर पुनर्विचार करनी चाहिए। पूर्व विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी मामले में संज्ञान लेने का आग्रह किया था। पूर्व विधायक के माँग का ही प्रतिफ़ल रहा कि अगले ही दिन मंगलवार को कोल्हान विश्वविद्यालय ने परीक्षा स्थगित करने की अधिसूचना जारी करते हुए छात्रों को सूचित किया है। मालूम हाे कि जमशेदपुर के साथ ही पूरे काेल्हान में काेराेना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और प्रतिदिन संक्रमण, मृत्यु के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हो रही है। अकेले जमशेदपुर में 922 से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि काेल्हान में यह संख्या अनुमानित 1300 के पास है। इससे जमशेदपुर में 18 से अधिक मरीजाें की माैत भी हाे चुकी है। ऐसे में छात्राें के हित काे देखते हुए यह परीक्षा स्थगित किये जाना उचित भी है। कोल्हान यूनिवर्सिटी के अधिसूचना के बाद छात्रों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट और वीडियो संदेश जारी कर के केयू और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जयपुरा में बदहाल सड़क ने बढ़ाई हजारों स्कूली छात्रों की मुश्किलें, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

April 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में 19-20 अप्रैल को भव्य सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार, 41 बटुकों का हुआ पंजीकरण

April 17, 2026

Viral reel Train Stunt :व्यूज के लिए बाइकर ने किया ट्रेन खींचने का खतरनाक स्टंट, रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ खिलवाड़ पर उठी कार्रवाई की मांग

April 17, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.