JAMSHEDPUR
पूर्वी सिंहभूम जिले के बिजली विभाग के अनेकों ऊर्जा मित्रों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है जिस वजह से उनका परिवार चलाना मुश्किल हो चला है।वहीं बिना कारण बताए उन्हें काम से बैठाने की धमकी भी दी जा रही है। इस समस्या के समाधान हेतु आज ऊर्जा मित्रों ने झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी से मिलकर अपने 8 सूत्री मांग पत्र सौंप कर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड सरकार के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से बात करके ऊर्जा कर्मचारियों की समस्याओं को उनके सामने रखा।
ऊर्जा सचिव ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही उर्जा कर्मचारियों के समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा और वे इस संबंध में महाप्रबंधक ( जमशेदपुर सर्कल) को जल्द ही निर्देशित करेंगे।
