JAMSHEDPUR
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत साक्ची से संजय मार्केट
के रास्ते का अतिक्रमण कर लोहे और पटरी का बैरियर बनाकर रखने वाले दुकानदारों पर आज कार्रवाई की गई । इस दौरान बाजार के रास्ते में रखे गए लोहे का बैरियर और प्लास्टिक को हटाया गया तथा कार्रवाई करते हुए लोहा का पटरी एवं सामान को जब्त कर जेएनएसी के कार्यालय में जमा किया गया । उक्त करवाई में साक्ची थाना एवं टाटा लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारी तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक एवं उड़नदस्ता दल शामिल थे ।
