
चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है 8 चरणों मे होगा देश के 4 राज्यो और 1 केंद्र शासित प्रदेश का विधानसभा चुनाव। चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़त ने तारीख का ऐलान करते हुए बताया कि बंगाल में सबसे लंबा चुनाव होगा और यह 8 चरणों में होगा। चुनाव आयोग ने आज विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान करते हुए कहा कि तमिलनाडु में एक चरण में चुनाव होगा, सभी 232 सीतोर के लिए छह अप्रैल को वोट डालने जाएंगे, चुनाव आयोग सुनील अरोड़ा ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में 2016 विधानसभा चुनाव में 66,007 चुनाव केन्द्र थे, 2021 मे चुनाव केंद्रों की संख्या 88,936 होगी। और 5 राज्यो मे 2 मई को चुनाव का परिणाम आयेगा।



बंगाल में 8 चरणों में होगा चुनाव
पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में कराया जाएगा चुनाव, 27 मार्च को वोटिंग कि शुरुआत होगी, 1 अप्रैल और 6,10,17,22,26, और 29 अप्रैल को आखरी आठवें चरण का मतदान होगा।
चुनाव आयोग ने बताया की पश्चिम बंगाल में 1 लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों में वोट डाले जाएंगे। Corona को देखते हुए सभी राज्यो मे मतदान केन्द्र बढ़ा दिए गए है, इसके अलावा मतदान का समय भी 1 घंटा बढ़ाया गया है, खास कर Corona को देखते हुए सभी चुनाव अधिकारियों का टीकाकरण करवाया जाएगा।
बता दे केरल और पुडुचेरी मे भी एक चरण मे 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होगा। केरल विधानसभा की कुल 140 सीटों पर चुनाव होना है, जबकि पुडुचेरी विधानसभा में 30 सीटों पर चुनाव होगा। और असम मे 3 चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, पहले चरण में 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे, जबकि राज्य में दूसरे चरण में मतदान 1 अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान 6 अप्रैल को कराया जाएगा।

