Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » UP ELECTION 2022:मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कू ऍप पर बनाया अकाउंट, प्लेटफॉर्म के जरिए यूपी के लोगों से करेंगी बातचीत
Breaking News

UP ELECTION 2022:मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कू ऍप पर बनाया अकाउंट, प्लेटफॉर्म के जरिए यूपी के लोगों से करेंगी बातचीत

BJNN DeskBy BJNN DeskFebruary 11, 2022No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कू ऍप पर बनाया अकाउंट, प्लेटफॉर्म के जरिए यूपी के लोगों से करेंगी बातचीत

उत्तर प्रदेश के चुनावों में बहस, बयानबाजी और चर्चा का सबसे बड़ा मंच बन गया है इंडियन माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऍप

लखनऊ, 11 फरवरी 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने के साथ सोशल मीडिया पर सरगर्मी और तेज होने लगी है। अब इस दंगल में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव भी शामिल हो गई हैं। इंडियन माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू ऍप इस पूरे चुनाव में बहस, बयानबाजी और चर्चा का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है। आपको बता दें कि अपर्णा यादव पिछले महीने ही समाजवादी पार्टी को छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं और काफी सुर्खियों में थीं। कू ऍप पर अपर्णा यादव ने @iamaparnayadav नाम से अपना आधिकारिक हैंडल बनाया है।

कू पर अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से अपनी मुलाकात की एक तस्वीर साझा की और लिखा, “माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री @myogiadiyanath जी से शिष्टाचार भेंट किया।”

कोरोना की तीसरी लहर के चलते सोशल मीडिया चुनाव प्रचार का नया माध्यम बन गया है। जनसंवाद से लेकर चुनावी वादे, वर्चुअल रैली, बयानबाजी और जनसंपर्क के लिए उत्तर प्रदेश के नेता बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। हिंदी भाषियों की भारी संख्या होने के कारण कू ऍप उत्तर प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों समेत तमाम दलों के नेता कू पर मौजूद हैं और जनता से उनकी अपनी भाषा में बातचीत कर रहे हैं। बताते चलें कि देश के सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पहले चरण का मतदान हो चुका है। 7 चरणों में होने वाले इन चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

महिला अधिकारों और सशक्तिकरण पर काम करने वालीं अपर्णा, बीअवेयर (bAware) नामक एक संगठन भी संचालित करती हैं। उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर काफी काम किया है। 2017 में अपर्णा यादव ने पहली बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि अपर्णा यादव को अपने पहले चुनाव में बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि कू ऍप उत्तर प्रदेश में काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और प्रदेश के 250 से ज्यादा विधायकों और लगभग 41 सांसदों ने जनता से सीधा संवाद करने के लिए इसे चुना है। वहीं, देश के 18 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केन्द्रीय मंत्री भी इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।

वर्तमान में कू एप पर उत्तर प्रदेश के कई नामचीन नेता बेहद सक्रिय हैं जिनमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ; उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ। दिनेश शर्मा, अपना दल की नेता और केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्र, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष शिवपाल यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओम प्रकाश राजभर, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद और AIMIM उत्तर प्रदेश और पीस पार्टी के नेता भी शामिल हैं।

कू के बारे में

कू ऍप की लॉन्चिंग मार्च 2020 में भारतीय भाषाओं के एक बहुभाषी, माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में हुई। भारतीय भाषाओं में अभिव्यक्ति के लिए एक अनोखे मंच के रूप में कू ऍप भारतीयों को हिंदी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, असमिया, बंगाली और अंग्रेजी समेत 10 भाषाओं में अभिव्यक्ति का प्लेटफॉर्म देता है। भारत में, जहां करीब 90% लोग अपनी मातृभाषा में ही अभिव्यक्ति में सहज हैं, कू ऍप भारतीयों को अपनी पसंद की भाषा में विचारों को साझा करने और स्वतंत्र रूप से बात कहने के लिए सशक्त बनाता है। सबसे बड़े हिंदी माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उभरकर सामने आए कू ऍप को 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। राजनीति, खेल, मीडिया, मनोरंजन, आध्यात्मिकता, कला और संस्कृति के मशहूर लोग द्वारा अपनी मूल भाषा में दर्शकों से जुड़ने के लिए इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Indian Railways :कानपुर-टूंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु NI कार्य: बिहार, बंगाल, झारखंड और असम जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, देखें पूरी लिस्ट

July 22, 2026

Jamshedpur News :Tata Steel Foundation and JCAPCPL Partner to Advance Community Development in Kolhan, Jharkhand

July 22, 2026

Jamshedpur News: कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में बिल्डरों ने की नगर विकास मंत्री से मुलाकात

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.