# वज्रगृह, वाहन पड़ाव, इवीएम/वीवीपैट डिस्पैच-रिसिविंग के संबंध में दिए दिशा-निर्देश
जमशेदपुर। जिले के उपायुक्त अमित कुमार ने आज आसन्न लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर चुनाव संबंधी तैयारियों को सुदृढ़ करने हेतु कॉपरेटिव कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया I इस क्रम में उपायुक्त ने वज्रगृह, वाहन पड़ाव, इवीएम/वीवीपैट डिस्पैच-रिसिविंग संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए I कॉपरेटिव कॉलेज के स्थलीय निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एक-एक स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया यथा स्ट्रांग रूम कहां बनेगा, वाहन पड़ाव कहां होगा, मतदान से संबंधित कर्मियों एवं पदाधिकारियों की ब्रिफिंग कहां होगी I इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी-धालभूम, जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे I



