
जमशेदपुर। टेल्को के शिक्षा निकेतन स्कूल में मंगलवार की सुबह क्लास मेें पहली क्लास की छात्रा वैष्णवी झा की मौत हार्ट एटैक से हो गई। वही बच्ची की मौत की सूचना में बच्ची के परिजन टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंच गए हैं । वही उसी स्कूल में पढ़ती उस बच्ची की बहन को इस घटना की सूचना नहीं दिए जाने से परिजनों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष देखा जा रहा है।मृत छात्रा के पिता ए के झा टाटा मोटर्स के फाउण़्ड्री में काम करते है। और टेल्को कॉलोनी के एन टाईप/110 में रहते है।जानकारी अनुसार वैष्णवी क्लासरुम में बेहोश हो गई। आनन-फानन स्कूल के कार्यालय ले ले जाया गया लेकिन होश नहीं आने पर उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।


वही अस्पताल में छात्रा की मौत के सुचना पर स्कूल का माहौल शोक में डूब गया है।वही घटना की सुचना पर स्कूल प्रबंधन के अलावे टाटा
मोटर्स प्रबंधन के पदाधिकारीयों ने परिवार के लोगो को ढाढंस बंधाया।
वही घटना की सूचना पर टेल्को पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। हालाकि छात्रा के परिजनो ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। उनके अनुसार छात्रा को हृदयरोग संबघी बीमारी थी और उसका इलाज बैंगलोर और जमशेदपुर में चल रहा हैं।
वही भाजपा नेता अंकितआनन्द ने कहा कि वे टेल्को कॉलोनी स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में कक्षा 01 की बच्ची की असामयिक मृत्यु की सूचना स्तब्धकारी है। मामले की जानकारी मिलते ही सुबह करीब नौ बजे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचा। यहाँ बच्ची की चचेरी बड़ी बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्ची को ढांढस बंधाया। इस विकट परिस्थिति मेरी मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है।
ऐसी अनहोनी एवं अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के सापेक्ष्य में उचित सुरक्षा नीतियों के संदर्भ में जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय से दूरभाष पर वार्ता कर उचित आदेश पारित करने का आग्रह किया।

