जमशेदपुर।
उपायुक्त की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के जिले में प्रभावी रूप से कार्यान्वयन के मद्देनजर कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक संपन्न हुई।बैठक में उपायुक्त द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिम्मेवारी दी गईं। पूरे जिले में ग्राम सभाओं का आयोजन 21 जनवरी को किया जाएगा। सभी वरीय पदाधिकारी 21 जनवरी को होने वाली ग्राम सभाओं में अलग अलग प्रखण्ड में शामिल होंगे और ग्राम वासियों को इस योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे।ग्राम सभा में रैयत समन्वय समिति का गठन कराने के साथ ही उनको उनके कार्य व जिम्मेवारियों के संबंध में जानकारी देने का भी निर्देश उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों कोे दिया।
बैठक में मुख्य रूप से एसडीओ धालभूम, डीडीसी, एडीसी, डीपीओ, निदेशक एनईप, निदेशक डीआरडीए, एडीएम लाॅ एण्ड आर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




