Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » East Central Railway :महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया बिक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन का निरीक्षण, 2549 करोड़ से कोसी और अंग क्षेत्र का होगा मिलन
Breaking News

East Central Railway :महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने किया बिक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन का निरीक्षण, 2549 करोड़ से कोसी और अंग क्षेत्र का होगा मिलन

BJNN DeskBy BJNN DeskJune 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

हाजीपूर।

पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने पाटलिपुत्र-शाहपुर पटोरी-बरौनी-नौगछिया रेलखंड का सघन विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचई (OHE) प्रणाली और ट्रैक की मजबूती व संरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने बहुप्रतीक्षित और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बिक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण स्थल का भी भौतिक निरीक्षण किया और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

READ MORE :ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर स्टेशन पर रेल सिविल डिफेंस का नशामुक्ति और आपदा प्रबंधन अभियान, कर्मचारियों ने ली नशा छोड़ने की शपथ

गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबा डबल लाइन पुल

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक नवगछिया स्टेशन पहुंचे। वहां से उन्होंने कटरिया और भागलपुर की तरफ बनने वाले नए स्टेशन और निर्माण स्थलों का मुआयना किया। इस पूरी परियोजना का मुख्य आकर्षण गंगा नदी पर बनने वाला 2.44 किलोमीटर लंबा डबल लाइन रेल पुल है। राहत की बात यह है कि पुल से संबंधित निविदा (टेंडर) प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मिट्टी की जांच (सॉइल टेस्टिंग) का काम भी पूरा हो चुका है। अगले तीन महीनों के भीतर मुख्य पुल की डिजाइन और ड्रॉइंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा।

2549 करोड़ की लागत, वाई (Y) आकार का होगा पुल

बिहार के भागलपुर के पास गंगा नदी पर 26 किलोमीटर लंबी बिक्रमशिला-कटरिया नई रेल लाइन का निर्माण 2549 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से किया जा रहा है। बिक्रमशिला स्टेशन भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड पर और कटरिया स्टेशन कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित है। गंगा नदी पर बनने वाला यह पुल विशेष ‘वाई’ (Y) आकार का होगा। यह उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया को तथा दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशनों को जोड़ेगा।

READ MORE :BILASPUR NEWS: वडसा रेलवे स्टेशन पर आधुनिक सिग्नल प्रणाली का सफल कमीशनिंग, ट्रेनों का परिचालन होगा अधिक सुरक्षित

कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र की घटेगी दूरी

इस रेल लाइन और पुल के निर्माण से बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र का सीधा जुड़ाव अंग क्षेत्र (भागलपुर प्रमंडल) से हो जाएगा। इससे न केवल यात्रियों के समय की बचत होगी, बल्कि इस पूरे इलाके में व्यापार और माल ढुलाई को भी बड़ी गति मिलेगी।

180 हेक्टेयर जमीन का हो रहा अधिग्रहण

पुल से जुड़े दोनों तरफ की रेल लाइन बिछाने के लिए कुल 180 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। अधिकारियों के अनुसार, इस 180 हेक्टेयर में से आधे से अधिक जमीन निजी (प्राइवेट) है। इन जमीनों को अधिग्रहित करने के लिए रेलवे द्वारा आवश्यक नोटिस (20A और 20E) जारी कर दिए गए हैं।

इस अहम निरीक्षण के अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण/दक्षिण) राजीव गुप्ता, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक इंदू रानी दूबे, सोनपुर मंडल के रेल प्रबंधक अमित सरन सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: गोलमुरी के देबू बगान में देर रात फायरिंग, मिठाई खरीदने गए युवक को लगी गोली, TMH में भर्ती

June 15, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने सपरिवार हरिणा मुक्तेश्वरधाम में की पूजा, श्रद्धालुओं को बांटा शरबत, जल्द खुलेगा बायो डायवर्सिटी पार्क

June 15, 2026

Train Route Diverted :लखनऊ मंडल में पावर ब्लॉक, नीलाचल और त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट में हुआ बड़ा बदलाव

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.