
जमशेदपुऱ।
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उप विकास आयुक्त द्वारा कार्यालय प्रकोष्ठ में ई-विद्या वाहिनी की समीक्षा की गई।उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारियों को नियमित रूप से ई -विद्या वाहिनी के माध्यम से मिड डे मिल से संबंधित आकड़ों की सही प्रविष्टि करने का निर्देश दिया।

क्या है ई विद्या वाहिनी
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से ई- विद्या वाहिनी साफ्टवेयर के माध्यम से सभी विद्यालयों के साथ ही बीओ के कार्यों की अपडेट रिपोर्ट प्राप्त की जा सकती है। सभी विद्यालयों के साथ ही बी ओ को भी टेबलेट प्रदान किये गये हैं।जिले में कुल 1500 टेबलेट का वितरण किया गया है। जिसमें स्कूलों में 1295 और शेष बीओ व अन्य पदाधिकारियों के बीच वितरण किया गया है। ई विद्या वाहिनी के माध्यम से शिक्षकों को आॅन लाईन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के साथ ही मिड डे मील से संबंधित रिपोर्ट पर प्रविष्टि करना है।बीओ द्वारा स्कूलों की जांच के साथ ही टेबलेट के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज करना है जिससे यह जानकारी प्राप्त हो सके कि विद्यालयों में क्या कुछ हो रहा है और स्कूलों की जांच रिपोर्ट प्रतिदिन प्राप्त हो।
विकास आयुक्त ने दिए निर्देश
उप विकास आयुक्त ने पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र बने हैं वहां मतदाताओं के लिए बुनियादी सुविधा उपलब्ध हैं अथवा नहीं उसकी सूची बनाकर जिला को उपलब्ध करावें। उन्होंने विलय के पश्चात खाली भवन में फर्नीचर एवं बुनियादी सुविधा से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश पदाधिकारी को दिए। उन्होंने पदाधिकारी को निर्देश दिए कि पेयजल विभाग को विद्यालयों में पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी स्मार पत्र लिखें।
आज की बैठक में मुख्य रूप से डीईओ, डीएससी के साथ ही सभी बीओ, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

