
jamshedpur


दुर्गा पूजा के अवसर पर भोग वितरण को लेकर जो असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं उसे स्पष्ट करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने कहा कि 16 सिंतबर के कोरोना गाइडलाइंस के पॉइंट नम्बर 16 में स्पष्ट हैं कि पूजा समिति माता का भोग वितरण श्रद्धालुओं के घर तक कर सकते हैं, इसको लेकर कोई पाबंदी नहीं हैं।
कोरोना का यह विभीषिका के कारण भले हम आज थोड़ा सावधानी बरतते हुए घर में ही माँ अम्बे का भोग ग्रहण करेंगे और माता से विनती करेंगे कि जल्द से जल्द कोरोना खत्म हो ताकि भव्य रूप से पुनः हम अगली बार से पूजा अर्चना कर सके।
मालूम हो कि जमशेदपुर में दुर्गा पूजा जमशेदपुर में काफी धुमघाम से मनाया जाता है।यहां पर प्रसाद के रुप में भोग का वितरण करने की वर्षों से परंपरा है। लेकिन कोरोनो का लेकर सरकार के द्रारा जारी गाईड लाईन के वजह से पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी भोग वितरण को लेकर सरकार ने गाईड लाइन जारी किया है। उस गाईड लाईन को लेकर जमशेदपुर के पूजा कमेटियों में रोष व्याप्त देखा जा रहा है।

