
दुमका। एक होटल मालिक से बेवजह मारपीट करने वाले दरोगा मनोज मिश्रा को आखिककार निलंबन होना पड़ा। शुक्रवार को एसपी प्रभात कुमार ने उन्हेंतत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं पूरे प्रकरण की जांच काजिम्मा पुलिस उपाधीक्षक को दिया गया है।दरअसल बुधवार की रात बासुकीनाथ में लाइन होटल चलाने वाले बालेश्वर खिरहरके यहां मनोज मिश्रा आए। बिना किसी आरोप के होटल मालिक के साथ मारपीट की।जिसमें उसे बुरी तरह चोट आई। इतना ही नहीं उसे हाजत में भी रखा। पुलिस की दहशत के कारण बालेश्वर थाने में लिखित आवेदन देने का साहस तक नहीं करसका। स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती होना पड़ा। गुरुवार को विधायकबादल पत्रलेख को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने उनसे मिलकर सारीघटना की जानकारी ली। उन्होंने एसपी से मोबाइल पर बात की और मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग की। पूर्व सांसद अभय कांतप्रसाद ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास उठता है। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मनोज मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्हें पुलिस केंद्र में योगदान करने का आदेश जारी किया गया है।
———–
शहर में हर कोई खाता था खौफ
करीब पांच माह पहले प्रेस प्रसंग के मामले में दारोगा जी चर्चा का विषय बने थे। उन्होंने एक युवक की नगर थाना में इस कदर पिटाई की थी कि युवक को अस्पताल में भर्ती होने के बाद बाहर जाना पड़ा था। मामला मीडिया में आने के बाद तत्कालीन एसपी विपुल शुक्ला ने मनोज को गोपीकांदर थाना भेज दिया
था। करीब दो माह काम करने के बाद उन्होंने पहुंच के बल पर जरमुंडी थाना में स्थानांतरण करा लिया था। जरमुंडी में उनके रौब का सिलसिला जारी रहा था।
—
क्या कहते है एसपी
होटल मालिक से मारपीट करने वाले दरोगा मनोज मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच डीएसपी से करायी जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाई की जायेगी।
प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक, दुमका

