

सोनम कुमारी
दुमका।
पिछले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी बनाएगए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कीअदालत में पेश हुए। जहां उन्हें अभियोग का सारांश पढ़कर सुनाया गया।सुनवाई की अगली तिथि 16 नवंबर मुकर्रर की गई है।दोपहर करीब एक बजे हेमंत सोरेन सीधे न्यायालय पहुंचे और अपने अधिवक्ताधर्मेंद्र नारायण यादव के साथ सीजेएम अमरेश कुमार की अदालत में पेश हुए।अदालत ने उन्हें उन पर लगे आरोप का सारांश पढ़कर सुनाया। इस पर पूर्वमुख्यमंत्री ने कहा कि उन पर आरोप लगाया गया है वह गलत है। मैं इससेमानने से इन्कार करता हूं। अधिवक्ता ने बताया कि हेमंत पर आरोप है कि 27नवंबर 14 को विधानसभा चुनाव के दौरान वे अनाधिकृत रूप से निर्वाचीपदाधिकारी के कक्ष में घुस गए। उनके साथ सुरक्षा कर्मी के अलावा अन्य लोगभी थे। निर्वाची पदाधिकारी सुधीर सिंह के बयान पर नगर थाना में उनकेखिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले मेंआरोप का सारांश सुनने के लिए उन्हें अदालत में पेश होना पड़ा। अब मामले कीसुनवाई 16 नवंबर को होगी। अब गवाही होनी है इसलिए मुवक्किल आना जरूरीनहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमारसिंह व झामुमो जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह भी मौजूद थे।



