

सोनम कुमारी

दुमका।
जिला के हंसडीहा प्रखंड के पगवारा गांव में अजय यादव नामक एक 35वर्षीय युवक को घर से बुलाकर 4 गोली मार दी गयी। जिससे मौके पर ही उसकीमौत हो गयी। घटना देर रात्रि की बतायी जाती है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक के शरीर में चार गोली लगी है। घटनास्थल के समीपपिस्टल, एक गोली का खोखा, 4 बीयर की बोतल,मृतक की बुलेट बाइक पड़ी बरामदकी गयी है। पुलिस ने गुरूवार को अहले सुबह लाश को कब्जे मंे कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल दुमका भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों केअनुसार मृतक युवक आपराधिक चरित्र का था और छह माह पूर्व ही जेल से छूटाथा। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या आपसी रंजिश में की गयी हैपुलिस कई बिन्दुओं पर छानबीन कर रही है। शहर के चर्चित भाजपा नेता भागवत राउत हत्याकांड में भी पुलिस मृतक युवक से पूछताछ कर चुकी थी।
