

दुमका।


उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार को संयुक्त रूप् से पत्रकार वार्ता कर कहा कि दुर्गापूजा वमुहर्रम के मददेनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चैकस है। उन्होंनें कहा कि पूजा पंडाल के लिए चेकलिस्ट बनाया गया है। सभी कोजिम्मेवारी के साथ मिलजुलकर दोनों पर्व को भाईचारे व अमन के साथ मनायीजाये। मूर्ति विसर्जन तजिया समाप्ति के उपरांत 12 अक्टूबर को किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक प्रभात ने कहा कि दोनों पर्वो के मददेनजर जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर सादे वर्दी में पुलिसबलों की तैनाती की जायेगी। उन्होंनें कहा कि जिले के प्रमुख चौक चौराहों में सीसीटीवी के जरिये असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। उन्होंनें उतेजक व भडकाउ गानों के पूजा पंडालों पर बजाये जाने पर रोक
लगाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार का विवाद
होने पर तुंरत सूचना दी जाये ताकि तदनरूप् कार्रवाई की जा सके। चंदा उगाही पर पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि स्वेच्छा से जो व्यक्ति जितना देना चाहे उतना ही लिया जाये। जबरदस्ती उगाही नहीं की जाये। अगर जबरदस्ती उगाही की शिकायत आती है तो संबधित व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
जायेगी। उन्होंनें कहा कि इसके लिए एसडीओ के नेतृत्व में टीम का गठन हो चुका है। उन्होंनें कहा कि दुर्गापूजा व मुहर्रम में शराब दुकानें बंद
रखी जायेगी।

