

सोनम कुमारी
दुमका।


जिल्राा फर्जी पत्रकार बन पुलिस को ही ब्लैकमेल करने वाले तीनयुवकों को हसंडीहा पुलिस ने धर दबोचा। उनके पास से एक लैपटाप, प्रेस लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट, एक बिना नंबर की बाइक, सात मोबाइल और एक कैमरा बरामद किया है। खुद को एक निजी चैनल का ब्यूरो चीफ कहलाने वाला राजीव रंजन बिहार जिले के जिला भागलपुर के आदमपुर थाना क्षेत्र के बुधनाथ मंदिर केसमीप का रहने वाला है। जबकि पुर्णेन्दु कुमार पटना जिले के रानीतालाब थाना क्षेत्र के बाड़ा गांव और राजीव गोस्वामी ग्राम गोखला थाना इसीपुर बाराहाट जिला भागलपुर का रहने वाला है। शनिवार को सभी को जेल भेज दिया गया। सभी पटना के कई थानेदार को इसी तरह से अपना शिकार बना चुके हैं।
दुमका में यह उनका पहला प्रयास था।
कैसे करते थे पुलिस को ब्लैकमेल
डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को तीन लोग हंसडीहा थानागए और वहां उनकी मुलाकात थानेदार मोहन पांडे से हुई। बताया कि हंसडीहामें उनका मोबाइल खो गया है और इसकी इंट्री करानी है। बातचीत के क्रम मेंउन्होंने थानेदार से इंट्री के लिए लेनदेन की बात कही। यहां तक फर्जी शपथपत्र भी दिया। राजीव सारी बात को शर्ट की ऊपरी जेब में रखे मोबाइल सेवीडियो रिकार्डिंग कर रहा था। थानेदार को शक हुआ तो उन्होंने विस्तार सेपूछताछ की। जांच के क्रम में सभी ने सच्चाई उगल दी। बताया कि इसी तरह सेफर्जी मोबाइल चोरी की इंट्री कराने के बहाने थानेदार व मुंशी की बात कोरिकार्ड करने के बाद उनसे टीवी पर न दिखाने के एवज में मोटी रकम वसूलतेथे। पटना में कई थानेदार को निशाना बनाने के बाद यहां आए थे।
सब कुछ निकला फर्जी
आरोपियों के पास से जो सामान बरामद हुआ है उसमें ज्यादातर फर्जी है।देवघर के न्यायालय के किसी नोटरी से बनवाए गए फर्जी शपथ पत्र में किसीऔर का फोटो लगा हुआ था। जाली आधार कार्ड तैयार करते थे। इन लोगों के पाससे पुलिस को कुछ इंट्री कराने की फर्जी प्राप्ति रसीद भी मिली है।
आसानी से बना लेते थे शिकार
आरोपी युवक ज्यादातर थाने के मुंशी को ही अपना शिकार बनाते थे। एक बारमुंशी के चंगुल में आने के बाद थानेदार को भी चपेट में लेते थे। उसके बाददोनों से वीडियो के माध्यम से खबर दिखाने की धमकी देकर पैसा वसूलते थे।पदाधिकारी भी कार्रवाई के डर से उनके झांसे में आ जाते थे। राजीव रंजनखुद को इंडिया टीवी के लिए काम करने की बात कहता है। फिलहाल सभी एक निजीचैनल में काम करने की बात कहते हैं लेकिन उनके पास इसका कोई प्रमाण नहींमिला है।

