
जमशेदपुर।
दक्षिण पूर्व रेलवे ज़ोन के चीफ इंजिनियर विजय कुमार साहू चक्रधरपुर रेल मंडल के नये डीआरएम बनाये गए हैं. बता दें की चक्रधरपुर के निर्वर्तामान डीआरएम छत्रसाल सिंह का तबादला कर दिया गया है. विजय कुमार साहू को प्रोन्नति देकर रेल मंत्रालय ने डीआरएम बनाया है. नये रेल डीआरएम विजय कुमार साहू लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. उन्होंने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उझानी से ली है. इसके बाद डॉ जाकिर हुसैन इंजिनियरिंग कोलेज और मुस्लिम अलीगढ कोलेज में इंजीनियरिंग की पढाई करने के बाद उन्होंने आईआईटी दिल्ली से पढाई पूरी की. वे साऊथ इस्टर्न रेलवे ज़ोन के साथ साथ ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे ज़ोन में चीफ इंजिनियर के पद पर काम कर चुके हैं. वहीँ मालदा में भी एडीआरएम रह चुके हैं. उनका सामाजिक कार्यों व पूजा अनुष्ठान में विशेष लगाव है. विजय कुमार साहू काम के प्रति ईमानदार और निष्ठावान रेल अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं.

