
जमशेदपुर: शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक अच्छी खबर है। सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थापित ‘डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर’ (सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल) का भव्य उद्घाटन आगामी 26 जुलाई को किया जाएगा।इस बात की जानकारी शहर के जाने-माने और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी.के. मिश्रा ने अपने क्लीनिक में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान दी।


READ MORE : Jamshedpur News:बेलाजुड़ी में खुला ‘करुणा’ केयर सेंटर, बुजुर्गों को मिलेगा सम्मान
मरीजों को मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह नया अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित (AC) और 20 बेड की क्षमता वाला है। यहाँ मरीजों के लिए कई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिनमें शामिल हैं:
अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे (X-Ray) की सुविधा
इंडोर ओपीडी (Indoor OPD)
यूरोलॉजी एवं जनरल सर्जरी के लिए आधुनिक ऑपरेशन थिएटर (OT)
पथरी (Stone) और एंडो-यूरोलॉजिकल सर्जरी
आधुनिक लेजर सर्जरी
यूरोलॉजी से संबंधित कैंसर का आधुनिक व सटीक इलाज
READ MORE :Ranchi NEWS: झारखंड में पूर्वी भारत का पहला सरकारी विमानन प्रशिक्षण संस्थान, हेमंत सोरेन करेंगे शुभारंभ
35 वर्षों का शानदार अनुभव
अपने सफर के बारे में बताते हुए डॉ. डी.के. मिश्रा ने कहा कि उन्होंने वर्ष 1995 में तत्कालीन दक्षिण बिहार (जो अब झारखंड है) में एक यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देनी शुरू की थीं। अपने करीब 35 वर्षों के लंबे और सफल चिकित्सीय अनुभव के दौरान उन्होंने हजारों मरीजों का सफल इलाज किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस नए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के माध्यम से मरीजों को और भी बेहतर व आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।
साकची की पुरानी ओपीडी भी रहेगी चालू: डॉ. मिश्रा ने मरीजों की सुविधा के लिए यह भी स्पष्ट किया कि साकची स्थित श्री शीतला मंदिर के समीप (तनिष्क शोरूम के नीचे) चलने वाली उनकी पुरानी ओपीडी पूर्व की भांति ही संचालित होती रहेगी।
आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डॉ. मिश्रा के साथ रंजना मिश्रा और धर्मेंद्र पंडित भी मुख्य रूप से मौजूद थे।


