
जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना अंतर्गत होटल जिंजर के रुम नंबर 311 में एक डॉक्टर का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है।वही डॉक्टर पहचान ज्ञान प्रकाश जयराम के रूप में की गई है वह तमिलनाडु के कृष्णा गिरी जिले का रहने वाला था। वह टाटा स्टील के प्लांट के अंदर डिस्पेंसरी में नियुक्त था।


बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेस प्रकाश सिन्हा ने बताया कि होटव कर्मचारी के अनुसार डॉ ज्ञानप्रकाश जयराम बीते 1 दिसबंर से होटल जिंजर में ठहरे हुए थे। शुक्रवार को उन्हे होटल खाली करना था।दोपहर बारह बजे रिसेप्शन से उन्हे फोन किया गया।लेकिन उन्होने फोने नही उठाया। उसके बाद होटल कर्मचारियो ने जाकर होटल के कमरा को लॉक किया। उसके बाद भी जब उसने दरवाजा नही खोला। तो पुलिस को सुचना दी गई। पुलिस ने होटल दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उन्होने पाया कि डॉक्टर मृत अवस्था में वहा पड़ेहुएहै। उन्हो कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया गया है।वही होट के कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

