Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » JAMSHEDPUR -कुड़मी समाज के अधिवेशन में समाजहित पर चर्चा
Breaking News

JAMSHEDPUR -कुड़मी समाज के अधिवेशन में समाजहित पर चर्चा

BJNN DeskBy BJNN DeskOctober 10, 2021Updated:October 10, 2021No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

आदिबासी कुड़मी समाज का निबंधन, कार्यप्रणाली व नियमावली की दी जानकारी
सोनारी में दो दिवसीय अधिवेशन में पहुंचे कई राज्य के प्रतिनिधि

जमशेदपुर : आदिबासी कुड़मी समाज का ‘दो दिवसीय डेलिगेट केन्द्रीय अधिवेशन’ सोनारी निर्मल महतो भवन में रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें समाजहित में कई विषयों पर चर्चा हुई. इसमें झारखंड सहित अन्य राज्यों के सभी कई प्रतिनिधि शामिल हुए तथा अपनी बातें रखी. अधिवेशन के द्वितीय दिन (10 अक्टूबर) बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण महतो, विशिष्ट अतिथि कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुड़माली प्रोफेसर सुभाष चन्द्र महतो, कुड़माली शिक्षिका संगीता महतो व सविता महतो ने संबोधित किया. इसके पूर्व प्रथम दिन पद्मश्री महतो, डा. सुधांशु शेखर महतो, कोषाध्यक्ष गणेश्वर महतो व चंद्रनाथ पटेल ने भी अपने विचार रखे.
अधिवेशन में केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने सांगठनिक जानकारी देते हुए बताया कि गत 22 जून 2021 को झारखंड सरकार द्वारा संस्था अधिनियम 21, 1860 के तहत ‘आदिबासी कुड़मी समाज’ को निबंधित किया गया. इसका जिसका निबंधन संख्या 66/2021-2022 एवं कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण भारत है. उन्होंने संस्था के उद्देश्य, नियमावली और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला.
केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने मूल कांसेप्ट जनजाति कुड़मी, मातृभाषा कुड़माली और प्रकृति धर्म सारना का तथ्यात्मक विश्लेषण किया. साथ ही बिना सदस्यता ग्रहण किये एवं बिना अनुमति के संस्था के नाम का किसी के द्वारा भी किसी भी तरीके से इस्तेमाल न करने का आग्रह किया. सभा में शिल्पी विकास महतो, उजाला महतो, बिनोद महतो, मनगोविंद महतो, राजकुमार महतो ने एक से बढक़र एक कुड़माली झुमर गीत गाकर समां बांध दिया. सभा में विभिन्न राज्यों के काफी संख्या में सदस्य शामिल हुए.

पद्मश्री छुटनी महतो को केन्द्रीय सचिव की जिम्मेवारी
केन्द्रीय समिति का विस्तार, कई नये चेहरे शामिल
अधिवेशन में केंद्रीय समिति का विस्तारीकरण किया गया, जिसमें चन्द्रमोहन महतो, निरंजन महतो, तपन महतो (सभी झारखंड) एवं नंद महतो (असम) को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. साथ ही रुपलाल महतो, रामविलास महतो, उमेश महतो (सभी झारखंड) एवं महादेव महतो (असम) को संयुक्त सचिव, चन्द्रनाथ भाई पटेल को केंद्रीय प्रवक्ता सह कानूनी सलाहकार, डॉ. विद्याभूषण महतो को केंद्रीय मुख्य सलाहकार, डा. सुधांशु शेखर महतो एवं पन्नालाल महतो को केंद्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया. इसके अलावा महिला मंच में सोनी देवी को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पद्मश्री छुटनी महतो को केंद्रीय सचिव, दुलारी देवी को रामगढ़ जिलाध्यक्ष, संगीता महतो को जिलाध्यक्ष व सविता महतो को सचिव नियुक्त किया गया. जिलाध्यक्ष के रूप में सुधांशु महतो को पूर्वी सिंहभूम, मनोज महतो को सरायकेला-खरसावां, शंकरलाल महतो को रामगढ़, जयप्रकाश पटेल को हजारीबाग, आनंद सागर को बोकारो, चौधरी चरण महतो को धनबाद, बिनोद बंसरिआर को गोड्डा से नियुक्त किया गया. रांची, चतरा, गिरीडीह, पश्चिम सिंहभूम सहित अन्य राज्यों और जिलों में तीन महीने के भीतर कमिटी गठन का निर्णय लिया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर में आंगनबाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और महिला कल्याण योजनाओं पर सख्त निर्देश

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त राजीव रंजन ने ली नगर निकायों की समीक्षा बैठक, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश

July 27, 2026

ADITYAPUR NEWS: पर्यावरण संरक्षण का संदेश, आदित्यपुर में रजक समाज ने ‘हमारा पेड़-हमारा पर्यावरण’ थीम पर मनाई हरी हरी पूजा

July 27, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.