● कुशल जननेता, सहज और सुलभ विधायक थें दीना बाबा : शुक्ल
● दीना बाबा की प्रतिमा अधिष्ठापित करने की उठी माँग
जमशेदपुर।
दिवंगत पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय कुशल जननेता थे। विधायक रहते हुए वे आम जनों के लिए सदैव सहज और सुलभ रहें। जिस सादगी और सरलता का उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में परिचय दिया है वह सदैव ही राजनीतिज्ञों के लिए अनुकर्णीय रहेगी। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल ने कही। उन्होंने मंगलवार शाम बिरसानगर में पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय के परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त किया। इस दौरान दीना बाबा के पुत्र रामपुकार पांडेय समेत राम कुमार पांडेय और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दीना बाबा की प्रतिमा अधिष्ठापित करने की माँग किया। भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे लोगों की भावनाओं से भाजपा संगठन को अवगत कराएंगे। मौके पर राजेश शुक्ल के संग सत्येंद्र नारायण सिंह, बसंत कुमार मिश्र , केएन महतो, राकेश वर्मा सभी अधिवक्ता के अलावे भाजपा कार्यकर्ता भोला शुक्ल, अरुण चौबे , चंद्रेश्वर मंडल , राजा राव सहित अन्य मौजूद थे।



