
– झारखंड के चुनावी इतिहास में पहली बार घर-घर डिजिटल प्रचार


– मोबाईल प्रोजेक्टर की नई तकनीक से हो रहा चुनाव प्रचार
जमशेदपुर/जमशेदपुर-पूर्वी विधानसभा के मतदाता आजकल भाजपा के चुनाव प्रचार में शामिल एक नई डिजिटल तकनीक के देखकर काफी रोमांचित एवं आकर्षित हैंजमशेदपुर-पूर्वी विधानसभा में नया झारखंड अभियान इस नाम से भाजपा एक विशेष अभियान चला रही है. इस अभियान से जुड़े युवा घरों में पहुँचते हैं एवं घरों की साधारण दिखने वाली दीवालों में ही वीडियो को प्रदर्शित करने लगते है. इस वीडियो को दिखाने के लिए किसी स्क्रीन,भारी-भरकम प्रोजेक्टर एवं कम्प्यूटर की जरूरत नही पड़ती. यह वीडियो प्रदर्शन एक विशेष तकनीक से संभव हो रहा है. बिल्कुल मोबाइल जैसा दिखने वाला और उसी साइज का एक उपकरण होता है जिसे नया झारखंड अभियान के वोलेंटियर अपनी जेब मे रखते हैं. ये सभी वोलेंटियर घरों में पहुँचकर घर की किसी भी दीवाल, छत, जमीन में इस उपकरण के माध्यम से वीडियो प्रारंभ कर देते हैं.
5 मिनट कि इस वीडियो में रघुवीर सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएँ दिखाई जा रही हैं. ऑडियो-वीडियो सहित 3D इफेक्ट के कारण परिवारजनों को यह एहसास होता है कि मानो मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं उनके घर मे पहुँचे हैं एवं उनसे वार्तालाप कर रहे हैं. रघुवर सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं भी जीवंत रूप में लोग देख रहे हैं.
झारखंड के चुनावी इतिहास में पहली बार इस डिजिटल तकनीक का उपयोग हो रहा है.सामान्यतः परंपरागत चुनावी प्रचार में झंडे, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स, पाम्पलेट इत्यादि का ही उपयोग होता है. किँतु चुनाव प्रचार की इस नई डिजिटल तकनीक में पूरा परिवार एक साथ अपने घर मे ही बैठकर सरकार राज्य सरकार के विकास कार्यों के देख रहे हैं, सुन रहे हैं एवं समझ रहे हैं.
युवा,पुरुष-महिला, बुजुर्ग सहित सभी वर्ग इस डिजिटल प्रचार से काफी रोमांचित, आकर्षित एवं प्रभावित हैं. बजरंग नगर निवासी 75 वर्षीय रामलखन पांडेय से लेकर भालूबास क्षेत्र की कालेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय ममता साहू तक सभी का यह कहना है कि ऐसा चुनाव प्रचार हमने पहली बार देखा.
इस डिजिटल चुनाव प्रचार को संचालित करने वाले नया झारखंड अभियान के वोलेंटियर घरों के साथ-साथ चाय ठेला, होटल, किराना दुकान, कपड़ा दुकान इत्यादि व्यावसायिक संस्थानो में भी जाकर उनकी दीवालों में वीडियो प्रदर्शित कर रहे हैं. दीवाल में ही वीडियो चालू होते ही अनेक लोग अचंभित होकर स्वयमेव एकत्रित हो रहे हैं.
अब तक जमशेदपुर-पूर्वी विधानसभा के गोलमुरी क्षेत्र , बजरंग नगर,केबुल टाउन, तुइलडोंगरी, रिफ्यूजी कालोनी, भुइयाडीह, लिट्टी चौक, ग्वाला बस्ती, भालूबासा छेत्र, छाया नगर, क्षेत्र में यह अभियान सम्प्पन हो चुका है. सभी क्षेत्रों से इस डिजिटल प्रचार की काफी डिमांड आ रही है.

