Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » धनबाद – मुख्यमंत्री धनबाद के नावाडीह में आयोजित क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन 2018 के समापन समारोह में शामिल हुए
Top Stories

धनबाद – मुख्यमंत्री धनबाद के नावाडीह में आयोजित क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन 2018 के समापन समारोह में शामिल हुए

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 30, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद।
‘‘पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलो-कूदोगो तो बनोगे लाज़वाब’’। आम आदमी के सामने क्रीड़ा भारती का विशाल स्वरूप का उदय हुआ। इसके उदय से खेल के क्षेत्र को परम वैभव मिलेगा। इस तरह का अधिवेशन युवाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री जी खेलों इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर रहा है, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ युनिवर्सिटी स्तर के युवाओं के खेल-कूद को बढ़ावा देना है। राज्य में भी खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। खेल के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं प्रखंड और जिला स्तर पर कमल क्लब के गठन किया गया है। खेल एकडेमी के माध्यम से 400 बच्चों जो आदिवासी व ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने यह बातें धनबाद के नावाडीह में आयोजित क्रीडा भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में कही।

मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश से योगा का प्रदर्शन करने आये प्रमोद पटेल और गरिमा चौधरी को मुख्यमंत्री विवेकानुदान कोष से 3 लाख देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने श्री मोहन भागवत का भगवान बिरसा मुण्डा की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘अखिल भारतीय क्रीड़ा मंच’’ का विशाल सम्मेलन और भव्य कार्यक्रम का आयोजन से राज्य में खेल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के 4,400 पंचायत में खेल मैदान का निर्माण होगा। अगले साल पंचायत स्तर में खेल मैदानों को बहुत उच्च स्तर का रूप दिया जाएगा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडि़यों को अपनी प्रतिमा निखारने हेतु प्रशिक्षण दिया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के बालक एवं बालिकाओं के बीच फूटबॉल प्रतियोगिता पंचायत स्तर पर, प्रखण्ड स्तर पर, जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तर पर आयोजित होती है। इस बार कुल 1,36,446 खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिनमें 31,998 खिलाड़ी बालिकाएँ थीं। इस वर्ष झारखण्ड में चार खेलों हॉकी, फूटबॉल, तीरंदाजी एवं बुशु का राष्ट्रीय स्तर का स्कूल गेम्स फेडरेशन आयोजित कर रहा है। जिसमें बुशू की प्रतियोगिता 10-13 जनवरी, 2019 को आयोजित होनी है। राज्य में आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र चल रहा है। आवासीय प्रशिक्षण केन्द्र तथा 126 डे-बोर्डिग प्रशिक्षित विभिन्न विद्यालयों में चला रहें हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि धनबाद के नावाडीह स्टेडियम का जीर्णोद्धार 4 करोड़ की लागत से होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार तीरंदाजी, फूटबॉल, हॉकी एवं एथेलेटिक्स खेलों में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस खोला जा रहा है। जिनमें 16-22 वर्ष के बालक एवं बालिकाएँ को प्रशिक्षित किया जायेगा। प्रत्येक एक्सीलेंस में 32-32 खिलाड़ी प्रशिक्षित किया जायेगा। यह केन्द्र रांची एवं देवघर में होंगे। अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाडि़यों को राज्य में सीधी नियुक्ति देने का कार्य कर रही है। छात्रवृति एवं सम्मान राशि इस योजना के तहत इस खिलाडि़यों जो राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते है या पदक प्राप्त करते हैं इन्हें छात्रवृति एवं सम्मान राशि दी जाती है। इस वर्ष कुल 406 खिलाडि़यों को छात्रवृति एवं सम्मान राशि दी गई है।

खेल से स्वास्थ्य और शील तैयार होता है। भारत को खेल जगत में सिरमौर बनाना है- मोहन भागवत

श्री मोहन भागवत ने कहा कि खेल से स्वास्थ्य और शील तैयार होता है। इसके लिए आराम की परिस्थिति को छोड़ना पड़ता है। खेल के लिए संकल्प की जरूरत होती है। साथ ही खिलाड़ी को अपने अहंकार को पीछे छोड़ सामूहिकता व निःस्वार्थ भाव का प्रदर्शन करना होगा। खिलाड़ी, जातपात, धर्म नहीं जानता खिलाड़ी को अपना साथी मानकर खेलता है। यह एकता, सामूहिकता बनाने का माध्यम बनता है। यही कार्य क्रीड़ा भारती कर रहा है। क्रीड़ा भारती खेल के क्षेत्र में भारत को सिरमौर बनाने के लक्ष्य को लेकर चल रहा है। श्री भागवत ने कहा कि खेल इन सब के साथ मानसिक और चातुर्य बल प्रदान करने में सहायक बनता है।

श्री मोहन भागवत ने कहा कि लोग अपने बच्चों को मिलकर खेलने के लिए प्रेरित करें। खेल कोई भी बच्चा किसी भी बच्चे से जाति और धर्म नहीं पूछता। बच्चा सामूहिकता और एकता के साथ खेलता है। यही आगे चल कर सामूहिकता को बल प्रदान करेगा, जो भारत का कल्याण करेगा। क्योंकि क्षमता, शक्ति व शील देने वाला खेल ही बच्चों का गौरव बनाना चाहिए।

क्रीड़ा भारती के लक्ष्यों को पूरा करने का लक्ष्य लेकर जाएं- अमर कुमार बाउरी, मंत्री पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेल-कूद

खेल खिलाड़ी की आत्मा, जुनून और भगवान होता है- चेतन चौहान

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, श्री मोहन भागवत, और क्रीड़ा भारती के अध्य्क्ष श्री चेतन चौहान ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही, क्रीड़ा भारती द्वारा प्रकाशित पुस्तक का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी, क्रीड़ा भारती के अध्य्क्ष श्री चेतन चौहान, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष श्री नारायण सिंह राणा, कार्य अध्यक्ष श्री चैतन्य कश्यप, श्री राज चौधरी व अन्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.