धनबाद। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी टाटा पावर ने आज टाटा बसेरा के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। अपने व्यक्तिगत घर बनाने वाले लोगों और टाटा स्टील के चैनल पार्टनर्स के बीच अपनी सोलर रूफटॉप सेवाओं और होम ऑटोमेशन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने यह कदम बढ़ाया है। इस पहल के तहत टाटा स्टील से रेबार खरीदने वाले व्यक्तिगत घर बनाने वाले लोगों को अपने नए घरों के लिए सोलर रूफटॉप सुविधाएं खरीदने पर टाटा पावर की ओर से अतिरिक्त और खास ऑफर्स दी जाएंगी। टाटा स्टील के ग्राहक झारखंड समेत 240 जिलों और 2800 से ज्यादा टाटा स्टील डीलर्स के पास इन विशेष ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं। इस संबंध में टाटा पावर के न्यू बिजनेस सर्विसेस के चीफ राजेश नाईक ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक संगठन होने के नाते हम हमारे ऊर्जा बचत करने में सक्षम उत्पादों और सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने के नए नए रास्तें लगातार खोजते रहते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि टाटा बसेरा के साथ हमारी साझेदारी हमारे ग्राहकों के लाभकारी साबित होगी, क्योंकि हमारे सोलर रूफटॉप और होम ऑटोमेशन उत्पाद उनके हर महीने के बिजली के बिलों में भारी बचत कराएंगे। टाटा स्टील के मार्केटिंग एंड सेल्स बीपीआर चीफ संजय एस साहनी ने बताया कि घर बनाते समय हर परिवार की कुछ मूलभूत जरूरतें होती हैं जो उन्हें शुरूआती बढ़त दे सकती हैं। टाटा बसेरा के जरिए हम टाटा टिस्कॉन के ग्राहकों को कई घरेलु समाधानों पर टाटा ग्रुप कंपनी के सबसे भरोसेमंद ब्रांड्स से मार्केट की सबसे अच्छी ऑफर्स दिलवा रहे हैं। हमें इस वर्ष टाटा पावर के साथ सहयोग करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम आशा करते हैं कि इससे ऊर्जा बचत के अनुकूल उत्पाद चुनने में विश्वास रखने वाले हमारे स्मार्ट ग्राहकों के लिए सुविधाओं की एक नयी दुनिया खुल जाएगी।



