जमशेदपुर। भुइयाडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव मंदिर होगा में श्री रूद्र महायज्ञ एंव स्फटिंक शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के तीसरे दिन शुक्रवार को पुष्पाधिवास, शैय्या अधिवास पूजन किया गया। प्रतिदिन हो रहे हवन पूजन में यज्ञाचार्य पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने विभिन्न देवी-देवताओं के नाम से विधिवत रूप से पूजा अर्चना करायी। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं द्धारा यज्ञ कुंड में विशेष आहुति दी गयी। आज भी मुख्य यजमान डा. एसके तिवारी थे। शुक्रवार को यज्ञाचार्य शास्त्री ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार स्फटिक शिवलिंग का दर्शन-पूजन करने से सुख-समृद्धि, वैभव की प्राप्ति और मन को शांति मिलती है। इतना ही नहीं बड़ी से बड़ी मुसीबत से भी सुरक्षा मिलती है। चौथे दिन शनिवार को स्फटिंक शिवलिंग का नगर भ्रमण और तीर्थ जल से पंचामृत स्नान का आयोजन होगा। यह धार्मिक आयोजन 18 जुलाई रविवार तक होगा। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अशोक कुमार पांडेय, परसुराम पांडेय, कमलेश यादव, राजा राम यादव, महेंद्र यादव, महेश प्रसाद, भोला यादव, महावीर यादव, मिथलेश पांडेय आदि का योगदान रहा।
