
देवघर।
भारत के रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि देश के विकास की गाड़ी डिफेंस के चक्का द्वारा ही संचालित होगा। उन्होंने कहा कि पठानकोट की घटना की पूनरावृति को हर हाल में रोका जायेगा। इन्होंने जानकारी दी कि एक पद, एक पेंशन का नियम अधिसूचना द्वारा लागू कर दिया गया हैै। इससे 87 प्रतिशत जवान तथा 13 प्रतिशत पदाधिकारी लाभान्वित होंगे। गत वर्ष से लागू इस नियम के बकाया का भुगतान किया जायेगा तथा जनवरी 2016 से सीधे लाभान्वितों को भुगतान किया जायेगा। वे आज देवघर में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सियाचीन के ग्लेसियर में भू-स्खलन से मृत जवानों के प्रति श्ऱद्धांजलि अर्पित की ।

रक्षा मंत्री श्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि यहाँ के लोग काफी साहसी हैं और झारखण्ड की धरती के नीचे अकूत संपति छिपी हुई है। उन्होंने झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित ‘योजना बनाओ अभियान’ की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा कहा कि अब कम लागत पर उपयोगी योजनाओं का ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वयन होगा और राष्ट्र तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर होगा।

