
■ देवों की नगरी देवघर में संसार का एक अनोखा विवाहः उपायुक्त….
==================
देवघर ।महाशिवरात्रि के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नैन्सी सहाय ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि कल निकलने वाले शिव बारात में आपसी सहयोग और सदभावना की सभी मिशाल पेश करें, ताकि आगन्तुक देवतुल्य श्रद्धालुओं एक सुखद अनुभूति देवनगरी में प्राप्त हों।
उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि बाबा बैद्यनाथ में श्रद्धालुओं एवं तीर्थ यात्रियों की संभावित एवं शिव बारात की झांकी में अत्याधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व सुविधा के व्यापक इंतजाम किया गए है। इसके अलावे मंदिर प्रांगण, सम्पूर्ण बारात रूट लाईन, शिवगंगा, मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ हीं बारात रूट लाईन में सभी वरीय अधिकारियों को भ्रमणशील रहकर श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का निरक्षण करने का निदेश दिया गया है। ऐसे में आप सभी शहरवासियों, श्रद्धालुओं, तीर्थ पुरोहित समाज एवं शिवरात्रि समिति से विधि व्यवस्था को शांतिपूर्ण एवं नियंत्रित बनाये रखने में सहयोग की अपेक्षा है।
जिलावासियों से अपील के दौरान उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव, 2020 के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के साथ-साथ पूरे शहर में भक्तजनों की भारी भीड़ होने की संभावना रहती है। विधि व्यवस्था संधारण एवं आम नागरिकों व भक्तजनों शिव बारात देखने हेतु अधिक संख्या में पूराने व जर्जर घरों के छतों पर न चढ़े। इससे हादसे की संभावना बनी रहती है। साथ हीं शिव बारात मार्ग में पड़ने वाले दुकानदार कुर्सी-टेबल लगाकर मार्ग का अतिक्रमण न करें।
शिव बारात के दरम्यान अश्लील या फूहर गाने न बजायें। अपने वाहनों का यत्र-तत्र पड़ाव नहीं करें एवं किसी भी परिस्थिति में अपना वाहन शिवगंगा, मानसरोवर अथवा बाबा मंदिर के आस-पास नहीं ले जायें। ट्रैफिक प्लान अन्तर्गत निर्धारित रूटचार्ट का पालन सभी करें।
महोत्सव को सफल बनाने हेतु आप सभी का सहयोग आपेक्षित है। कृपया महाशिवरात्रि के इस पावन महोत्सव को सफल बनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।


